फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: रुपयों को छह गुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार

Tue, 06 Jun 2023 02:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उनके गांव में आए हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर कन्नौद रवाना हुई। इस दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी कन्नौद बस स्टैंड पर कहीं भागने की फिराक में खड़े थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपयों को छह गुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले तीन ठगों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक महिला ठग को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी। करीब दो माह पुराने इस प्रकरण में 18 अप्रैल 23 को पटेल गार्डन के पीछे अलीपुर आष्टा में रहने वाली आवेदिका ने तीन लोगों के विरूद्ध रुपये छह गुना करने का कह कर पांच लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन दिया था। जिस पर थाना पार्वती में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी मयंक अवस्थी ने थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श को थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के प्रकरण में तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये थे।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उनके गांव में आए हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर कन्नौद रवाना हुई। इस दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी कन्नौद बस स्टैंड पर कहीं भागने की फिराक में खड़े थे। पुलिस फोर्स की मदद से दो आरोपी नीमखेड़ा थाना कन्नौद जिला देवास निवासी अनवर खां पिता मजीद खां और रायपुरा थाना कन्नौद जिला देवास निवासी इमरान पिता अलताफ को दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्धा वैधानिक कार्रवाई की है। प्रकरण में एक महिला आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें