फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: विशेष समुदाय के युवकों की दबंगई, रेस्टोरेंट के कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने जुलूस निकाला

Thu, 10 Apr 2025 04:54 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भैरूंदा में त्रिवेदी रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मचारियों से मुस्लिम युवकों ने मारपीट की, जिससे नगर में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला और जेल भेजा। सकल हिंदू समाज ने रैली निकालकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
भैरूंदा पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों का निकाला जुलूस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भैरूंदा में होटल संचालक एवं उसके दो कर्मचारियों के साथ वर्ग विशेष के चार लोगों ने दबंगई दिखाई। इसे लेकर सकल हिंदू समाज में आक्रोश फूट गया। भैरूंदा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले वर्ग विशेष के चार युवकों को गिरफ्तार कर नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद उन्हें जेल भी भिजवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भैरुंदा नगर के बस स्टैंड के त्रिवेदी रेस्टोरेंट संचालक व उसके कर्मचारी सुबह से ही अपने व्यवसाय में लगे हुए थे। तभी एक फोर व्हीलर गाड़ी से कुछ मुस्लिम युवक होटल के सामने रुके और कर्मचारियों को इशारा करके गाड़ी के पास बुलाने लगे। सभी कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इस कारण उन्होंने युवकों की बातों पर ध्यान नहीं देते हुए अपने कार्य में लगे रहे। बस इसी बात को लेकर चारों मुस्लिम युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें एक कर्मचारी अनुज को झारा उठाकर मारा जिससे उसे शरीर पर चोट आई। घटना 8 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-महावीर जयंती पर सीएम डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले-संसार को 'जियो और जीने दो' का सन्मार्ग दिखाया 
विज्ञापन


हिन्दू समाज ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
मंगलवार सुबह हुई घटना के बाद जब इस मामले की जानकारी नगर के सकल हिन्दू समाज, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य सामाजिक संगठनों को लगी तो सभी लोग एकत्रित हुए। इस दौरान घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। घटना को लेकर नगरवासियों में जमकर आक्रोश है। इस मामले में सकल हिन्दू समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नगर में आक्रोश रैली निकाली। वे रैली के साथ में थाने पहुंचे। यहां पर थाना प्रभारी घनश्याम दांगी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सभी लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को भी ज्ञापन सौंपा गया। सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने बताया कि यह घटना बेहद निंदनीय है। कुछ वर्ग विशेष के लोग नगर की फिजा को खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बोहरा समाज के धर्मस्थल दरगाह ए हकीमी में करंट लगने से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस ने निकाला जुलूस
मामले में भैरूंदा थाने में त्रिवेदी होटल में काम करने वाले युवक कैलाश राठौर पिता हरिप्रसाद राठौर निवासी भैरूंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मंगलवार सुबह 6.15 बजे जब दुकान पर अपने साथी अनुज तिवारी के साथ काम कर रहा था, तभी कार से चार युवक एजाज, इदरीश, राजा व फैजान आए और उन्होंने बिना किसी वजह से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने दुकान में घुसकर सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया एवं अनुज को दुकान के बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। दुकान संचालक राजकुमार त्रिवेदी ने बीच-बचाव किया, लेकिन युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान कई अन्य लोग आ गए तो वे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए चारों आरोपियों को पकड़कर नगर में उनका जुलूस भी निकाला एवं उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के निर्देश दिए गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें