फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: अब तक एक लाख 84 हजार 380 महिलाओं का लाड़ली बहना योजना में हुआ पंजीयन, CM का आभार जताया

Sat, 15 Apr 2023 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। योजना में पंजीयन करवा चुकी महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।
विज्ञापन
एक लाख 84 हजार 380 महिलाओं का पंजीयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए सीहोर में नगरीय वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा महिलाओं का पंजीयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई इस लाड़ली बहना योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। योजना में अब तक सीहोर की एक लाख 84 हजार 380 महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जा चुका है।

विज्ञापन


लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरवाने के लिए कैंप में आई बुधनी विकास खंड के ग्राम पंचायत बायां निवासी प्रीति भारती बताती हैं, उन्होंने लाड़ली बहना योजना में अपना पंजीयन करवा लिया है। योजना बहनों के लिए मददगार साबित होगी। योजना में प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रुपए की राशि से हम अपनी अनिवार्य जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। प्रीति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा, वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं।

लाड़ली बहनों को सालाना 12 हजार रुपये देने की उनकी इस योजना से हमारी पारिवारिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। प्रीति ने कहा कि हम बहनों को लाड़ली बहना योजना का पंजीयन कराने के लिए गांव के बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए उन्होंने गांव में ही शिविर लगवाया और शिविर में सभी कर्मचारी हमारे आवेदन की समस्त प्रक्रिया पूर्ण कराकर हमारा पंजीयन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें