फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: शादी की तैयारी में घर में रखे थे नकदी और जेवर, अपने दो दोस्तों के साथ सगा भतीजा चोरी कर ले गया

Tue, 15 Apr 2025 10:57 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भोपाल में शादी की खरीदारी में गए मतीन के घर से नकदी और जेवर चोरी हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि चाचा के घर में चोरी सगे भतीजे अईया ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर नकदी व जेवर बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगे भतीजे ने अपने दो दोस्तों के साथ अपने ही चाचा के घर से नकदी और जेवर उड़ा दिए। घटना उस समय की है, जब चाचा का पूरा परिवार शादी की तैयारी को लेकर खरीदारी के लिए भोपाल गया हुआ था। पुलिस ने फिलहाल आरोपी व उसके दोस्तों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खीर खिलाने के बहाने की पड़ोसी के घर की रेकी, रात में मौका पाकर मां-बेटे ने उड़ा दिए 25 लाख के गहने

पुलिस के अनुसार स्थानीय दीवान बाग निवासी मतीन पिता लतीफ हाजी कोठरी में होस्टल संचालित करते हैं। बताया जाता है कि उनके बेटे की शादी नजदीक होने के कारण उन्होंने सोने-चांदी के जेवर व नकदी अपने ही घर में रखे थे। शादी की ही तैयारी के चलते वह अपने परिवार के साथ खरीदारी करने भोपाल गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया। देर शाम जब वह लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाइक चोर गैंग का खुलासा, कार-बस से आकर रेकी करते थे बदमाश, तीन बाइक समेत 10 लाख का माल बरामद

छत से किचन में घुसे थे चोर
सूचना के बाद पुलिस ने जब बारीकी से छानबीन की तो पता चला कि चोरों ने घर की छत से किचन में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि मतीन के घर के करीब उनके भाई दुल्लू का भी घर है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चोर इसी घर से मतीन के घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने दुल्लू के पुत्र अईया से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। पुलिस के अनुसार अईया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। यहां तक कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नकदी व जेवर भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है। कुछ और तथ्यों की जांच के बाद शीघ्र ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें