फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: शराब के नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट, परेशान नाबालिग बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Tue, 15 Apr 2025 10:50 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

माढ़ोताल में मिली अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझ गई है। शराबी पिता द्वारा मां से मारपीट से परेशान नाबालिग बेटे ने दो साथियों संग मिलकर पिता की गला घोंटकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माढ़ोताल थानातंर्गत कठौंदा कचरा प्लांट के पीछे नाले के किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक शराब पीने का आदी था और नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शराबी पिता की हरकत से परेशान होकर नाबालिग बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर पिता की हत्या की दी। इसके लाश ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने नाबालिग बेटे तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी ने बताया कि 10 अप्रैल को माढ़ोताल कठौंदा कचरा प्लांट के पीछे नाले किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। इसके गले में लाल कलर का पकड़ा लिपटा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटना बताया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया था।
 
ये भी पढ़ें- बेम्हौरी ज्वालामुखी मंदिर के पीछे लोहा पुलिया में लटकी मिली अज्ञात लाश, क्षेत्र में मची खलबली
विज्ञापन


पत्नी ने की थी मृतक की पहचान
पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई थी और उसकी फोटो भी लगवाई गई थी। माढ़ोताल दद्दा नगर निवासी गीता कोरी ने मृतक की शिनाख्त अपने पति सुंदरलाल कोरी उर्फ बल्लू कोरी (51) के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रारंभ की। इसी बीच पुलिस को पता चला कि चार लोग मदर टेरेसा नगर की ओर से मोटरसाइकिल में कचरा प्लांट की ओर गए थे, मोटरसाइकिल उदय चढ़ार चला रहा था। बीच में साहिल रैकवार, फिर चादर में लिपटा हुआ एक व्यक्ति तथा पीछे 16-17 वर्षीय किशोर उम्र का लड़का बैठा था, जिनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP नेता पुत्र की बुलेट की आवाज से विवाद, पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, दो को किया लाइन हाजिर

दोस्तों के साथ मिलकर घोंटा था गला
पुलिस ने आरोपी उदय चढ़ार (19) निवासी ग्राम औरिया कंटगी बायपास थाना माढ़ोताल एवं साहिल रैकवार (18) निवासी ग्राम औरिया सरकारी स्कूल के पास थाना माढ़ोताल तथा मृतक के 17 वर्षीय बेटे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग बेटे ने बताया कि उसका पिता सुंदरलाल शराब के नशे में रोजाना उसकी मां गीता कोरी के साथ मारपीट करता था। जिस पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई और गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें