फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: राष्ट्रीय ध्वज टावर पर लगाया, ध्वज संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Wed, 17 Apr 2024 08:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

राष्ट्रीय ध्वज टावर पर लगाने का मामला सामने आया है। ध्वज को टावर पर लगाने वाले के खिलाफ ध्वज संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
टावर पर लगा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के जावर तहसील में आने वाले ग्राम मुरावर में एक टावर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने राष्टीय ध्वज तिरंगे के साथ एक अन्य ध्वज सिलाई करने के बाद उसे मोबाइल टावर के सबसे ऊपर लगाने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद प्रशासन एवं पुलिस विभाग हरकत में आ गया। सोशल मीडिया पर लगाए गए उक्त जुड़वा ध्वज पूरी तरह से ध्वज संहिता का खुला उल्लंघन के साथ अपराध की श्रेणी में माना जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि लगाए झंडे में ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा होने के साथ ही उसके नीचे एक अन्य झंडा सिलाई किया हुआ है। टावर पर एक ओर एक अन्य झंडा भी पहले से लगा हुआ नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे को उतरवा लिया। अब बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर इस कृत्य को किसने किया है। ये पुलिस और प्रशासन के लिये जांच का विषय है। पुलिस ने उक्त झंडे को अपने कब्जे में लिया है। जावर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-2, राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले के संबंध में एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई कि किसी ने ग्राम मुरावर में टावर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ जोड़ कर एक ओर झंडा लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एक ओर टीम जा रही है, इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें