फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर मंत्री विश्वास सारंग ने लिया पंडित मिश्रा का आशीर्वाद

Fri, 21 Apr 2023 10:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार को सीहोर पहुंचे। उन्होंने भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग कुबेरेश्वरधाम पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार को सीहोर के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके परिवार द्वारा नर्मदा के किनारे एक आश्रम का संचालन किया जा रहा है, उसके लिए पं. मिश्रा को आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


सीहोर पहुंचे सारंग का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में सुबह शहर के सैकड़ाखेड़ी पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री सारंग कुबेरेश्वरधाम पहुंचे। इस मौके पर विधायक सुदेश राय सहित अन्य ने भागवत भूषण पंडित मिश्रा का आशीर्वाद ग्रहण किया। विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, सहित अन्य ने सारंग का स्वागत किया। 

15 दिनों तक होगा सत्तू वितरण
कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को भोजन के साथ प्रसादी के रूप में सत्तू प्रदान किया गया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि धाम पर शुक्रवार की सुबह से ही सत्तू की प्रसादी का वितरण शुरू हो गया। यह क्रम आगामी 15 दिनों तक जारी रहेगा। इसके साथ-साथ दोपहर में गर्मी को देखते हुए ठंड़ाई का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें