फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कई जिलों का पारा खिसककर 40 डिग्री के अंदर पहुंचा

Fri, 21 Apr 2023 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather News Today : बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, सागर एवं शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। लखनादौन, सागर, जैतहरी, नेपानगर, मुलताई, बुधनी में 1 सेमी तक बारिश हुई है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: भोपाल में दिन के समय तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी से हल्की राहत है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन खरगोन का रहा तो सबसे गर्म रात सीधी की रही। दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के मौसम को तीन सिस्टम प्रभावित कर रहे हैं, इनकी वजह से ही शनिवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, सागर एवं शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। लखनादौन, सागर, जैतहरी, नेपानगर, मुलताई, बुधनी में 1 सेमी तक बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान कई जिलों में तेजी से गिरे हैं। खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां 41.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा कि मुरैना, गुना, भिंड, अशोकनगर, अनूपपुर, सीधी, मंडला, टीकमगढ़, सिंगरौली, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। यलो अलर्ट दिया गया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो बारिश से मौसम ठंडा होने लगा है। अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 40 डिग्री के अंदर आ गया है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। जो बीते 24 घंटे से 1 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा खजुराहो में 1.1 डिग्री गिरकर 40.5, सीधी में 40 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। शेष जगहों पर दिन का पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं सबसे गर्म रात सीधी की रही। यहां 26.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जो बीती रात से .8 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा दतिया में 25.9 (+2.4), खजुराहो में 25 (+2.5), नौगांव में 25 (0) डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में एक्टिव है। पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब उत्तर प्रदेश में चला गया है। विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुर्इ है। इन तीन वेदर सिस्टम के अलावा ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण–पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। वातावरण में नमी मौजूद है, साथ ही तापमान बढ़ा हुआ है। बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना अभी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें