फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन का बड़ा बयान, बोले- भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं दे रहा महत्व

Wed, 14 Sep 2022 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन बुधवार को सीहोर में थे। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया है। 
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एल मुरुगन सीहोर पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर में बुधवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन पहुंचे थे। वे सीहोर कोठरी स्थित एक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर हमला बोला। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री एल मुरुगन ने दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम हो रहा है। कूनो पार्क में चीते आने से मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने छात्रों से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का उपयोग करने पर जोर दिया।

भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ दिखावे के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को लोग महत्व ही नहीं दे रहे हैं। कन्याकुमारी से यात्रा निकाली, लेकिन वहां और तमिलनाडु में लोग यात्रा को रिस्पांस नहीं दे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें