फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सलकनपुर मंदिर परिसर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, शनिवार और रविवार को वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे

Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में सलकनपुर मंदिर परिसर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। केवल शनिवार और रविवार को सभी प्रकार के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। देवी लोक के निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए 18 जनवरी से 17 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
आशीष तिवारी, जिला दण्डाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के सलकनपुर में चल रहे देवी लोक निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सलकनपुर मंदिर तक प्रवेश द्वार क्रमांक एक से वाहनों का आवागमन पूर्ण रूुप से प्रतिबंधित किया गया है। केवल निर्माण कार्य में संलग्न एवं शासकीय वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा सलकनपुर मंदिर परिसर में देवी लोक का निर्माण कार्य प्रगतिरत होने के कारण लगातार मैटेरियल शिफ्टिंग पत्थरों की मूर्ति, कॉलम एवं अन्य सामग्री के निरंतर परिवहन को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी द्वारा धारा-144 के अंतर्गत यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

मंदिर परिसर तक वाहनों का प्रतिबंध सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेगा। शनिवार एवं रविवार को सभी प्रकार के वाहन मंदिर परिसर तक जा सकेंगे। इसके साथ ही किसी विशेष पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर तक वाहनों के प्रवेश में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें