फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: DEO ने कहा- मतदाताओं को भयभीत करने, बूथ कैप्चरिंग और आपराधिक प्रवृत्ति वालों की सूची तैयार की जाए

Mon, 18 Mar 2024 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को भयभीत करने, बूथ कैप्चरिंग, आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर, सीहोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित और शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो। इसके लिए ऐसे व्यक्ति जो निर्वाचन प्रक्रिया में बांधा बने या चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करें, शांति व्यवस्था भंग करें, जो व्यक्ति मतदाताओं को भयभीत करने, बूथ कैप्चरिंग, आपराधिक प्रवृत्ति का हो। ऐसे व्यक्तियों, अपराधियों की सूची शीघ्र ही तैयार की जा जाए और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समुचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए पूर्व अपराधी घोषित, फरार, भगोड़ा अपराधियों की थानेवार सूची एक विशेष अभियान चलाकर शीघ्र तैयार कर और जिले में लंबित वारंटी, चालानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाय। साथ ही तामीली की कार्रवाई की जाए और सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। पूर्व निर्वाचनों के दौरान पंजीबद्ध अपराधों में अन्वेषण और अभियोजना के कार्य में प्रगति लाई जाए। शस्त्र अनुज्ञाप्तियों और गोला बारूद की दुकानों की जांच की जाए तथा अनियमितता में लिप्त होने, राजनैतिक होने एवं पूर्व इतिहास को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए एक विशेष अभियान चलाकर जिले में अवैध हथियारों की खोजबीन जांच पड़ताल की जाए। ऐसे प्रकरण प्रकाश में आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी को शीघ्र ही अवगत कराया जाए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने कहा, जिले में अवैध शराब बिक्री करने वाले क्षेत्रों, स्थानों में भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान आचरण संहिता का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। संपत्ति विरुपण अधिनियम की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान नागरिकों को शांति पूर्ण जीवन यापन, लोक शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग, निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप राजनैतिक दलों द्वारा किया जाए, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


राजनैतिक दलों के द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप ही वाहनों का उपयोग किया जाए। वाहनों के दुरुपयोग, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। अनाधिकृत वाहनों के संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न राजनैतिक दल द्वारा अपना प्रचार-प्रसार करने के लिए लोगों को अपनी नीति एवं उद्देशों से आकर्षित करने के लिए सभाओं, रैली व अन्य माध्यमों से किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी रखने के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवांछित गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था पर सख्त नजर रखी जाए।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें