फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime: कुकर्मी पिता की हवस से नाबालिग गर्भवती, जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने पर खुला राज

Mon, 02 Sep 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कुकर्मी पिता की हवस से एक नाबालिग गर्भवती हो गई। जब सीहोर जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची, तब नाबालिग के गर्भवती होने का राज खुला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले की मंडी थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के पाक रिश्ते को पिता द्वारा दागदार बनाए जाने का मामला सामने आया है। पिता के कुकर्म का राज उस वक्त खुला, जब पीड़ित नाबालिग जिला अस्पताल में उपचार कराने आई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जिले में पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय पीड़िता अपनी मां और पिता के साथ जिला अस्पताल उपचार कराने आई थी। बताया जाता है, जांच के दौरान लेडी डॉक्टर ने उसे गर्भवती पाया तो उससे पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि उसके अब्बू ने उसके साथ एक से अधिक बार दुष्कर्म किया और किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला चिकित्सक ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। साथ ही हॉस्पिटल स्थित पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिसकर्मी ने आरोपी पिता को दबोचते हुए मंडी पुलिस को जानकारी दी। मंडी पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई है। वहीं, पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें