फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime: पति ने पहले दराती से किया पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर खुद भी दीवार में सिर लड़ाकर हुआ घायल

Sat, 06 May 2023 11:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला सामने आया है। पति ने पहले दराती से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। फिर खुद भी दीवार में सिर लड़ाकर घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया तालाब निवासी एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार दराते से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी दीवार में सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। मंडी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया तालाब निवासी जितेन्द्र जांगड़े का शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि उसने करीब रखा दराता उठाकर पत्नी के गले पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने खुद का सिर भी दीवार में मार दिया, जिससे वह भी लहूलुहान हो गया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह काबू में कर खटिया से बांध दिया और पुलिस को सूचित किया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें