फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime: सहेली के बाप ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, ससुराल में रह रहा है आरोपी

Tue, 08 Oct 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म आरोपी के बेटी से पीड़िता मिलने गई थी। ऐसे में मौका पर उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इछावर थाना क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से गलत काम किया। आरोपी की बेटी और पीड़िता आपस मे सहेली हैं। पीड़ित बालिका अपनी सहेली को बुलाने उसके घर गई थी। वहां आरोपी ने 20 रुपये और लॉलीपॉप का लालच देकर उसके साथ ज्यादती की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इछावर थाना पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ खेलने के लिए रविवार को उसके घर गई थी। वहां सहेली का पिता मिला। उसने बेटी को 20 रुपये और लॉलीपॉप का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

आरोपी अपना मोबाइल लेने के लिए गया। इसी दौरान बेटी वहां से भागकर घर पहुंच गई। घर पर उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने जिस प्रकार से घृणित अपराध किया गया है, उसे कठोरतम सजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


अपनी ससुराल में रह रहा है आरोपी
आरोपी गोविंदराम राठौर पिता भुजराम राठौर भैरूंदा के इटावा कला का रहने वाला है। वह अभी इछावर थाना क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी ससुराल में रह रहा है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने थाने में अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। जहां से उसे सीहोर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें