फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: गोवंश और बछड़ों से भरा वाहन पकड़ाया, एक की हुई मौत, मामला दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में गोवंश और बछड़ों से भरी आयशर गाड़ी को पकड़ा गया है। वहीं, एक गोवंश की मौत हुई है। पुलिस ने पशुक्रूरता निवारण अधिनियम एवं गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गोवंश और बछड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शक के आधार पर एक आयशर वाहन को भैरूंदा के सीहोर नाके पर रोका गया। तब वाहन चालक वाहन को रोककर वहां से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने जब वाहन की जांच की तो उसमें क्रूरतापूर्वक गोवंश को बांधकर कहीं ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


इसकी सूचना कार्यकर्ताओं द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं के समक्ष वाहन की जांच की तो उसमें 14 गोवंश क्रूरतापूर्वक भरे गए थे। इससे पहले की कार्यकर्ता कुछ कर पाते वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। दल के कार्यकर्ता दीपक शर्मा, ब्रजेश कुमार व अन्य लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर वाहन में भरे सभी मवेशियों की रस्सी खोलकर उन्हें नीचे उतारा तो पाया कि उसमें एक बछड़ा मृत अवस्था में है, जिस पर पुलिस द्वारा बछड़े का डॉक्टरी परीक्षण कर उसे जमीन में दफनाया गया।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि वाहन क्रमांक एमपी-09 जीई-1474 से गोवंश को काटने के लिए अवैध परिवहन कर स्लाटर हाउस ले जाने के लिए वाहन में भरे गए थे। वाहन में एक काले रंग, दो लाल रंग और शेष भूरे रंग के इस प्रकार कुल 14 बछड़े भरे हुए हैं। वाहन से हल्की बदबू भी आ रही थी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से पुलिस ने 14 गोवंश को बाहर निकाला और उन्हें गोशाला छोड़ा। प्रकरण में पुलिस द्वारा मामला पशुक्रूरता निवारण अधिनियम एवं गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 का दण्डनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें