अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा की बैठक सीहोर की पावन धरा पर संपन्न हुई। इसमें सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसमें अब मृत्यु भोज को बंद करने के लिए सहमति बनी है। इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि आगामी दिनों में संपूर्ण देश में समाज की जनगणना कराई जाएगी। बैठक के दौरान भोपाल में महासभा का एक मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके लिए तत्काल ही लाखों रुपये की सहयोग राशि इकट्टा की गई।
राठौर क्षत्रिय समाज सीहोर के तत्वाधान में हिमांश पैलेस गार्डन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से 450 सामाजिक बंधु अलग-अलग राज्यों से सीहोर पधारे। बैठक की अध्यक्षता राठौर क्षत्रिय समाज सीहोर के अध्यक्ष सतीश राठौर द्वारा की गई।
समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज रत्न देवीलाल राठौर बाबूजी शिवपुरी राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर भोपाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठौर राष्ट्रीय युवा संगठन अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, सीहोर राष्ट्रीय महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती मालती डागोर इंदौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का साफा बांधकर स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया राष्ट्रीय संरक्षक राजेश राठौर चंपालाल राठौर, धर्मवीर आर्य राजेंद्र राठौर सुरेंद्र राठौर, डॉ. पूरन राठौर, सुनील राठौर भागीरथ राठौर रामचन्दर बाबा संतोष राठौर अजय राठौर प्रमोद राठौर कमलेश राठौर पार्षद नारायण सिंह राठौड़ दीपांशु राठौर नट्टू निखिल राठोर राहुल राठौर आदि शामिल रहे।
इधर, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर सीहोर ने दिल्ली युवा प्रदेश की कार्यकारिणी की सूची भी जारी की गई है। इसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों के नाम शामिल है।