सीहोर के देलावाड़ी के पास यात्री बस पलटने से 30 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस भोपाल से लाड़कुई जा रही थी। बताया जाता है कि जिले के रेहटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देलावाड़ी में सोमवार की दोपहर यात्री बस नियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 30 यात्रियों को हल्की चोट आई है, जिनका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
मामले में रेहटी थाने में पदस्थ एसआई नंदराम अहिरवार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बस में 35 यात्री सवार थे, जिसमें से 30 यात्री घायल हुए हैं। सभी की हालत ठीक है।