फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पंचायत चुनाव हारने पर पंच को लाठियों से पीटा, 'मेरी सरकार है और मुझे हराया तुमने'

Sat, 30 Jul 2022 06:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हारे हुए प्रत्याशी ने पंचायत चुनाव में हार का बदला जीते हुए पंच से लिया और उसे लाठियों से पीटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर में पंच को पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें हारा हुआ प्रत्याशी यह कहकर पंच को पीट रहा है कि 'मेरी पार्टी की सरकार है और तुमने मुझे हराया।' हारे हुए प्रत्याशी ने पंच को लाठियों से पीटा है। 
विज्ञापन


यह वीडियो सीहोर जिले के ग्राम बरखेड़ा हसन पंचायत का बताया जा रहा है। पंच राकेश राजपूत को लाठी-डंडों से पीटा गया। हारने वाले प्रत्याशी ने दो और लोगों को भी पीटा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है 

मामला उस समय का है जब पंच राकेश राजपूत, सोनू सेन और सहायक सचिव महेश लोधी के साथ पंचायत भवन में काम कर रहे थे। हेमराज लोधी, सूरज सिंह लोधी और उसके बेटे लाठियां लेकर पंचायत भवन पहुंचे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगे।  तीनों के साथ मारपीट करने लगे। हेमराज ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि 'मेरी सरकार है मुझे हराया तुमने, मैं तुम्हें जान से मार दूंगा'। कुछ लोग एक युवक के पैर पकड़े हुए हैं। वहीं अन्य युवक उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। पीड़ित पंच राकेश राजपूत ने कहा कि हम पंचायत भवन में बैठे थे। आरोपी पटाखे फेंकने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने मेरे दो साथियों को भी पीटा।  
विज्ञापन


पंच सहित तीन लोगों की पिटाई के मामले में अहमदपुर थाना टीआई, शैलेन्द्र तोमर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें