मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है। एक महापौर पद पर कब्जा करने के बाद प्रदेश में आप की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को सीहोर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। जहरीली शराब कांड में जिम्मेदार गुजरात सरकार को बर्खास्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई।
आप प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आम आदमी पार्टी नेता इंजीनियर कृष्णपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम नजूल तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन दिया गया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर कृष्णपाल सिंह बघेल ने कहा कि गुजरात में पूर्णत: शराब बंदी है। वहां पर जहरीली शराब पीने से लगभग 55 लोगो की मृत्यु हो गई है और 150 से अधिक व्यक्ति जहरीली शराब से पीड़ित होकर अस्पतालों में भर्ती हैं, ये गरीब तबके के लोग जीवन एवं मृत्यु से जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस घटना की समस्त जिम्मेदारी वहां के प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की है। क्योंकि गुजरात में शराबबंदी होने के बाद भी उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते शराब माफिया जहरीली शराब लोगों को परोस रहा है।
शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। बघेल ने कहा कि गुजरात से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आते हैं। उन्हीं के प्रदेश में इस प्रकार की घटना होना शर्मनाक होने के साथ ही चिंतनीय भी है। गुजरात प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश सरकार असफल हुई है। भारतीय संविधान के अनुछेद 356 के परिपालन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाकर जिम्मेदार दोषी उच्च प्रशासनिक अधिकारियो को नौकरी से बर्खास्त कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करती है।
ज्ञापन सौपने वालों में आप जिला उपाध्यक्ष ओमकार सिंह वामनिया सरपंच प्रतिनिधि संजू मालवीय, जिलाध्यक्ष यूथ बिंग राजेश मालवीय, जिला सचिव अनुराग मिश्रा, जिला सचिव यूथ बिंग बंटी चौरसिया, युवा नेता चेतन वास्तवार,श्रीमति आलीमा अंसारी, श्रीमति रहमीन अंसारी, श्रीमति शबाना असंारी, श्रीमति शकीला खान,अर्जुन ठाकुर, संजय मालवीय, अशोक मालवीय, चांद सिंह मेवाड़ा, टीपू सुल्तान, लतीफ कुरैशी, महेंद्र परमार, अरूण वर्मा, सलीम खान, मुख्तार हुसैन, राहुल परमार, लखन मेवाड़ा, कैलाश पोसैया, शिवरानायण लोधी, निसार खान मौजूद थे।