फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: बुधनी और नर्मदा पुरम के बीच हादसा, पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत

Sun, 28 Jan 2024 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

बुधनी और नर्मदापुरम की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। लापता युवक की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नदी में गिर ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधनी और नर्मदा पुरम के बीच स्थित नर्मदा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तीन लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक अन्य व्यक्ति लापता है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को बुधनी पुलिस को सूचना मिली कि नर्मदा नदी के बने पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई है। ट्रॉली में तीन लोग सवार थे। मौके पर बुधनी और नर्मदापुरम की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना को लेकर एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने की घटना हुई है, लेकिन घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र नर्मदा पुरम के अंतर्गत आता है। सूचना के बाद बुधनी पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें