फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: बरसते पानी में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

Fri, 26 Jul 2024 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोह जिले में एक चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
सीहोर में चलती कार में आग लग गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के रेहटी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पान गुराड़िया में आश्चर्यचकित कर देने वाला एक हादसा घटित हो गया। बरसते पानी में यहां पर से निकल रही एक बोलेरो कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। इस दौरान चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नील कछार के रहने वाले अजय सिंह राजपूत उर्फ भूरा भैया अपनी बोलेरो कर से ग्राम धनकोट से नीलकछार की ओर आ रहे थे, तभी ग्राम पान गुराड़िया के पास उनकी गाड़ी के बोनट के पास से धुआं निकलता हुआ दिखा। वे जब तक गाड़ी रोकते तब तक गाड़ी में लपटें उठने लगीं। वे अचानक गाड़ी में से कूद कर भागे और अपनी जान बचाई। गाड़ी रोड को छोड़ते हुए खेत में घुस गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। राहत वाली बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें