फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ट्रैक्टर-टॉली पलटने से 20 घायल, आठ की हालत गंभीर, घायलों का दावा- चालक ने पी रखी थी शराब

Mon, 05 Dec 2022 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहरो जिले के छापरीकरण गांव में रहने वाले कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली  में बैठकर शादी समारोह अटेंड करने निपानिया सिक्का गांव गए हुए थे। लौटते समय इछावर तहसील के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी, जो हादसे की वजह बना।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-टॉली पलटने से 20 लोग घायल हो गए। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की मानें तो ड्राइवर शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था, जिससे वह नियंत्रण को बैठा और ट्रैक्टर-टॉली पलट गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले की इछावर तहसील का है। बताया गया कि जिले के छापरीकरण गांव में रहने वाले कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली  में बैठकर शादी समारोह अटेंड करने निपानिया सिक्का गांव गए हुए थे। लौटते समय इछावर तहसील के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए इछावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में आठ लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर घायलों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने शादी में शराब पी ली थी। और नशे की हालत में ही वह ट्रैक्टर चला रहा था। इसी वजह से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें