फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल, विधायक से मुलाकात कर लौट रहे थे आदिवासी

Wed, 07 Sep 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के इछावर में विधायक से मुलाकात कर लौट रहे कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के इछावर में क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर लौट रहे आदिवासी हादसे का शिकार हो गए। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोहनखेड़ा पंचायत के तहत आने वाले कोठा कुर्सी के कुछ परिवार अपनी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक करण सिंह वर्मा के पास गए थे, उनसे मुलाकात कर वे सभी घर लौट रहे थे, इसी दौरान बिछोली जोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद घायलों को घटनास्थल से प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद लेकर सिविल अस्पताल नसरुल्लागंज पहुंचाया। वहीं, गंभीर घायलों को इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोदाबड़ थाना लाडकुई तहसील नसरुल्लागंज निवासी सुवालाल बरेला की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नसरुल्लागंज क्षेत्र के लोदाबड़ गांव के कुछ आदिवासी परिवारों की रिश्तेदारी सोहन खेड़ा पंचायत के तहत कोठाकुर्सी क्षेत्र के परिवारों में हैं। जहां वे अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे। इसी बीच यह सब मिलकर अपनी समस्याओं को बताने क्षेत्रीय विधायक करण सिंह वर्मा के यहां पहुंचे थे। 

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है गांव
कोठाकुर्मी गांव के लोग आजादी के सालों बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गांव में बिजली, पानी और सड़क की समस्या है। लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते ग्रामीण बिना सड़क, बिजली के रहने को मजबूर हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें