फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमाई का ऐसा जुगाड़ देख प्रशासन भी रह गया दंग! सीहोर में पकड़ा चलता-फिरता पेट्रोल पंप, जानें मामला

Fri, 26 Sep 2025 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

आरोपी वह कन्नौद और सतवास क्षेत्र के पंपों से पेट्रोल-डीजल सस्ते दाम पर लाकर यहां बेचता था। कार्रवाई में तीन हजार लीटर डीजल और एक हजार लीटर पेट्रोल जब्त किया गया। एसडीएम और एसडीओपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पकड़े गए टैंकर की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में आष्टा प्रशासन और पुलिस को एक गुप्त सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम निपानिया में लंबे समय से जुगाड़ के जरिए अवैध पेट्रोल पंप चलाए जाने की खबर थी। सूचना की तस्दीक करते हुए अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी और सच सामने आ गया। टैंकर को दो हिस्सों में बांटकर अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा था।

विज्ञापन




जांच में टैंकर के खेल का सच सामने आया। आरोपी लखन सिंह भाटी मूल रूप से आगर मालवा का निवासी है। आरोपी ने एक टैंकर को अंदर से दो हिस्सों में बांट दिया था। इस टैंकर में उसने नोजिल और मशीन लगाकर उसे पेट्रोल पंप का रूप दे दिया था। ग्राहक बिना शक पेट्रोल-डीजल खरीदते रहे। बुधवार रात को हुई कार्रवाई में प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लखन सिंह टैंकर में डीजल और पेट्रोल भरकर अलग-अलग हिस्सों से मशीन के जरिए पंप की तरह निकालकर बेचता था। उसके पास न तो कोई लाइसेंस था और न ही वैधानिक अनुमति। मात्र एक माह से चल रहे इस खेल ने बड़े खतरे की आशंका जगा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यासीन मछली केस: मकान विध्वंस पर हाईकोर्ट सख्त, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को हाईकोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन


कहां से आता था ईंधन?
लखन सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह कन्नौद और सतवास क्षेत्र के परिचित पंप संचालकों से पेट्रोल-डीजल कम दाम पर लाता था। उसे प्रति लीटर डेढ़ से दो रुपये सस्ता ईंधन मिल जाता था। यही ईंधन वह अपने अवैध पंप पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस ने मौके से तीन हजार लीटर डीजल और एक हजार लीटर पेट्रोल जब्त किया। टैंकर समेत पूरे सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर पार्वती थाने में जमा कराया। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी अजय जोझा और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल की मौजूदगी में हुई।

अधिकारियों की सख्ती
एसडीएम नितिन टाले और एसडीओपी आकाश अमलकर ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, इसके पीछे और भी नेटवर्क जुड़ा हो सकता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल आखिर कहां से आ रहा था और कितने समय से यह खेल चल रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें