फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: इंदौर-भोपाल सहित 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में बिजली भी गिरेगी

Thu, 01 Sep 2022 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के मौसम पर अलग-अलग जगह बन रहे वेदर सिस्टम का असर पड़ रहा है। इन सिस्टमों से बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार आ रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का मौसम बन रहा है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम का कोई सीधा सिस्टम एक्टिव नहीं है पर बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। सिवनी जिले में दो इंच बारिश दर्ज की गई। इधर प्रदेश के तापमान में उछाल भी जारी है। दिन का पारा 36 डिग्री के पार जाने लगा है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, उज्जैन, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। बड़वानी में 10, वारासिवनी, पुष्मराजगढ़ में 9, सेंधवा में 8, करंजिया, अठनेर में 7, राजपुर, सिवनी, अनूपपुर में 6 सेमी तक पानी गिरा है। 

मौसम विभाग का अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान बता रहा है कि भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर एवं शाजापुर जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, सागर, चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में तथा मंदसौर, नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी भी दी है, जिसके अनुसार शहडोल संभाग के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, सतना, कटनी, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इदौर, देवास जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा पन्ना, दमोह, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर तथा शाजापुर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि प्रदेश के मौसम पर अलग-अलग जगह बन रहे वेदर सिस्टम का असर पड़ रहा है। इन सिस्टमों से बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार आ रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का मौसम बन रहा है। जानकारों की मानें तो जम्मू–कश्मीर और सटे पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। उधर मानसून ट्रफ हिमालय में पहुंच गया है, लेकिन तमिलनाडु पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ से होते हुए मध्य प्रदेश के मध्य भाग तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें