फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: रेहटी में शिवराज का रोड शो; भैया को चुनाव लड़ने के लिए लाडली बहनों ने गुल्लक फोड़कर दिए रुपये

Sun, 29 Oct 2023 07:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

फूल वाली बहन ने भैया शिवराज को दिया आशीर्वाद, पहनाई अंगूठी। बहनों का प्यार देखकर भावुक हुए शिवराज बोले- आपका प्यार मेरे लिए अनमोल।
विज्ञापन
रेहटी में सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोड शो। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो को लेकर बुदनी विधानसभा का रेहटीनगर आज दुल्हन की तरह सजाया गया। तय वक्त पर सीएम शिवराज रेहटी नगर पहुंचे और रोड शो शुरू हुआ। रोश शो रेहटी नगर के जिन-जिन रास्तों से होकर गुजरा वहां फूलों की बारिश की गई। 

विज्ञापन


रोड-शो और उसके बाद सभा में कई ऐसे मौके भी आए कि जब प्यार और आशीर्वाद देखकर सीएम शिवराज भावुक हो गए। सीएम शिवराज अक्सर कहते हैं कि 'मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, उसमें रहने वाली जनता ही मेरी भगवान है और उस जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।' रेहटी नगर की जनता ने साबित किया कि सिर्फ शिवराज ही नहीं बल्कि लोग भी शिवराज को अपना मानते हैं, अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, वे किसी के लिए बेटा, किसी के भाई तो किसी के लिए मामा हैं।

लाडली लक्ष्मियों ने गुल्लक फोड़कर दिए मामा शिवराज को पैसे
बुधनी विधानसभा के रेहटीनगर में रोड शो के दौरान भावुक और आत्मीयता के पल देखने को मिले, जब मामा शिवराज को चुनाव लड़ने के लिए लाडली लक्ष्मियों ने अपनी गुल्लक फोड़कर पैसे दिए। लाडली लक्ष्मियों का मामा शिवराज के प्रति प्यार, स्नेह और समर्पण देख सीएम शिवराज भी भावुक हो गए। इससे पहले भी लाडली बहनों ने भी भैया शिवराज के लिए 10-20 और 50 रुपये देकर चुनाव लडने में मदद की थी। 
विज्ञापन


फूल वाली बहन ने भैया शिवराज को दिया आशीर्वाद, पहनाई अंगूठी 
रेहटीनगर में सभा मंच पर भैया शिवराज और फूलवाली बहन की स्नेहिल मुलाकात ने सबको भावुक कर दिया। सलकनपुर में माता जी के मंदिर के पास बहन फूल की दुकान लगाती है, भैया शिवराज से मिलने के लिए रोड शो के दौरान पैदल सभा स्थल पर पहुंची, जब भैया ने अपनी फूल वाली बहन को देखा और मंच पर बुलाया तो बहन-भाई का स्नेहिल मिलन सब देखते रह गए, बहन ने भैया शिवराज को गले लगाया, आशीर्वाद दिया। 

स्वर्ग का सुख भी बहन के स्नेह के आगे कुछ नहीं : सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि मेरी बहन सलकनपुर में माता जी के मंदिर के पास फूल की दुकान लगाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी बहन ने मुझे चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया है। बहन ने मना करने के बाद भी मुझे अंगूठी पहनाई है, मेरी बहन का ये प्रेम, आशीर्वाद दुनिया के सभी सुखों से अनमोल है, स्वर्ग का सुख भी इसके आगे कुछ नहीं लगता।उन्होंने कहा कि विश्वास का ये रिश्ता प्रेम के धागे से बंधा है। छोटों का प्यार, बड़ों का आशीर्वाद पाकर प्रसन्न सीएम शिवराज ने जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। हालांकि ऐतिहासिक जन समूह का समर्थन बता रहा है कि निश्चित तौर पर प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बना रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें