फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचला; मौके पर दोनों की मौत

Sat, 28 Dec 2024 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: शनिवार को इंदौर-भोपाल रोड स्थित आष्टा के निकट कोठरी ग्राम के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अमलाहा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-भोपाल रोड पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार अमलाहा चौकी के तहत आने वाले ग्राम कोठरी में सुबह 11.30 बजे भोपाल से इंदौर की तरफ जा रहे ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार चचेरे भाई अजय वर्मा पिता घासीराम (22) व विनय वर्मा पिता ज्ञानचंद (24) निवासी कोठरी को रौंद दिया।

विज्ञापन


ट्राले की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या पर लोगों की भीड़ लग गई, वहीं सूचना मिलने पर अमलाहा चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्राले को डोडी चौकी पर खड़ा कराया है।

कोठरी में डिवाइडर के पास हुआ हादसा
मालूम हो कि आए दिन इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित कोठरी के ब्रिज पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण हादसे होते रहते हैं। यह हादसा ब्रिज के पास हुआ। जब दोनों युवक डिवाइडर के पास से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्राले ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों युवकों के ऊपर से निकले ट्राले के कारण सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से हटाया गया। इस संबंध में हमला चौकी प्रभारी अजय जोझा ने बताया कि हाईवे पर सुबह साढ़े 11 बजे भोपाल से इंदौर की तरफ जा रहे ट्राले ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें