फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: मानपुरा गांव में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलि

Sat, 28 Dec 2024 08:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

दोनों बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। तालाब में शव मिलने पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
दो बच्चों की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय के समीप स्थित गांव मानपुरा से दुखद खबर आई है। यहां स्थित तालाब में मामा-बुआ के 12-12 साल के दो नाबालिग मासूमों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। दोनों बच्चे काफी देर तक नजर नहीं आए, तब उनकी तलाश की गई। दोनों के शव तालाब में नजर आए। बच्चों के इस तरह डूब जाने से घर में चीख-पुकार मची हुई है। दोनों के शव पीएम के लिए जिला अस्पताल में भेजे गए।

विज्ञापन


मंडी थाने में आने वाले गांव मानपुरा में इंदौर निवासी अनमोल (12) पिता कमल सिंह सूर्यवंशी अपने मामा के घर आया हुआ था। अनमोल अपने मामा के लड़के रितिक (12) पिता राजेन्द्र धनवारे के साथ शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब गांव के ही तालाब पर नहाने गया था। बताया जाता है कि जब दोनों बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों को तालाब के पास देखा गया था। तालाब में दोनों बच्चों को तलाशा गया तो दोनों के शव तालाब से मिल गए। सूचना पर मंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक परिवार के रो-रोकर बुरा हाल
मृतक परिवार के लोगों को दोनों मासूम बच्चों की मौत बर्दास्त नहीं हो रही है। परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि दोनों बच्चों का आज आखिरी दिन होगा। दोनों बच्चे हंसमुख स्वभाव के थे और अनमोल अभी कुछ दिन पहले ही अपने  मामा के घर आया था। इस मामले में मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि अनमोल और रितिक के तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई। दोनों मामा-बुआ के भाई थे। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें