फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: जंगल में मिला पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कृत्य का दोषी, दो दिन पहले अस्पताल से भागा था

Tue, 15 Feb 2022 06:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के नसरुल्लागंज से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कृत्य के मामले में दोषी अगरसिंह अस्पताल से मेडिकल के दौरान फरार हुआ था।
विज्ञापन
दुष्कृत्य का दोषी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के नसरुल्लागंज पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए दुष्कृत्य के आरोपी को पुलिस ने वापस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जंगल में छिपा था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने खोज निकाला और वापस जेल भेज दिया। अपराधी अगर सिंह उर्फ गोलू कीर पॉक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग से रेप के मामले में उपजेल में सजा काट रहा था। आरोपी को दो दिन पहले अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया था जहां से वो पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।  
विज्ञापन

 
फरार कैदी के खिलाफ थाना नसरुल्लागंज में धारा 224 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम फरार कैदी अगरसिंह उर्फ गोलू कीर की तलाश थाना क्षेत्र नसरुल्लागंज और रेहटी के संभावित स्थानों में कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ग्राम बासनिया खुर्द नदी के पास जंगल से घेराबंदी कर 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल नसरुल्लागंज में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें