फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का सेमीफाइनलः कटनी सीट पर देखने को मिलता है कड़ा मुकाबला

Sun, 04 Nov 2018 05:48 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के अंतर्गत चार विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें  बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद शामिल हैं। इनमें शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली बड़वारा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है जबकि खजुराहो संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विजयराघवगढ़, मुरवारा, बहोरीबंद सामान्य सीटें हैं।
विज्ञापन


बहोरीबंद
2013 के चुनाव में ये सीट भाजपा ने जीती थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभात पांडे ने कांग्रेस के निशित पटेल को भारी मतों से हराया था। लेकिन 2014 में प्रभात पांडे के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के सौरभ सिंह ने भाजपा के प्रणय पांडे को लगभग आठ हजार वोटों से पराजित किया।

विजयराघवगढ़
2013 के मुताबिक विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 150572 मतदाता हैं। विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से मध्यप्रदेश का एक मशहूर चेहरा लड़ता है। इन्हें मध्यप्रदेश का सबसे अमीर विधायक कहा जाता है। 2008 और 2013 में कांग्रेस की टिकट पर संजय पाठक ने जीत हासिल की, लेकिन 2014 में हुए उपचुनाव में भी संजय पाठक ने बीजेपी ज्वॉइन कर जीत हासिल की थी। अभी वह शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री हैं।  
विज्ञापन


बड़वारा 
इस विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भाजपा काबिज है। भाजपा के मोती कश्यप ने 2008 और 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। बात पिछले चुनाव की करें तो मोती कश्यप ने कांग्रेस विजय राघवेन्द्र को हराया था।

मुड़वारा
2013 के चुनावों के मुताबिक मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में 211528 मतदाता हैं। 2013 के चुनावों में भाजपा ने संदीप जायसवाल को चुनाव मैदान में उतारा जिन्होंने 87 हजार 936 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फिरोज अहमद को 40 हजार 258 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें