फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड़, पकड़ने गई टीम पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Sat, 03 May 2025 10:11 AM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

आरोपी नशे का आदी था और पहले भी पेट्रोल पंप पर दहशत फैलाने, प्रधान आरक्षक पर फायरिंग और अपनी दादी के घर में आग लगाने जैसे आपराधिक कृत्य कर चुका था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दस टीमें बनाई थीं।
विज्ञापन
घायल होने के बाद बदमाश को अस्पताल ले गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस वालों ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। इस शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी टिकुरी अकौना मार्ग में छिपा है। पुलिस जब उसे पकड़ने गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर दिया। बाद में पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस अधीक्षक भी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अच्छू गौतम पर दहशत फैलाने की सनक थी। उस पर पेट्रोल पंप पर दहशत फैलाने और प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने का आरोप है। नशे का आदी हो चुका है अच्छू। नशे की हालत में उसने अपनी दादी के घर में आग लगा दी थी। सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अच्छू ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अच्छू के पांव में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक अच्छू की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर दस पुलिस पार्टियां सर्चिंग में लगाई गई थीं। करीब 2:00 बजे टिकुरी अकौना मार्ग के पास सर्चिंग कर रही पुलिस पार्टी को आरोपी के यहीं कहीं छिपे होने की सूचना मिली। पुलिसवाला अलर्ट होकर अच्छू की सर्चिंग में जुट गया। आरोपी सिरफिरा होने से पूरी सुरक्षा के साथ दल आगे बढ़ रहा था। तभी ईंट भट्ठे के पास कुछ हरकत समझ में आई। चारों ओर से इस स्थान को घेरा गया। तभी अचानक अच्छू सामने आया और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया
विज्ञापन


गोली एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा की ओर दागी गई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से वे बाल बाल बच गए। खुद पर हमला होता देख एसएचओ ने भी फायर खोल दिया। गोली अच्छू के पांव पर लगी और वह वहीं गिर गया। उसके गिरते ही वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने भाग कर उसे काबू में किया।

इस सिरफिरे के पास 2 कट्टे होने की भी सूचना पुलिस को थी। लिहाजा पुलिस को जैसे ही आरोपी के ईंट भट्ठे के पास छिपे होने की जानकारी मिली तो उसकी दो ओर से घेराबंदी की गई। एक ओर से एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे तो दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपने दल के साथ घेराबंदी कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें