फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: BJP पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर दुष्कर्म का केस दर्ज, आरोप लगने पर पार्टी ने किया था निष्कासित

Mon, 06 Oct 2025 11:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा पर महिला से दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि नौकरी लगवाने के नाम पर शोषण किया गया। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना से दुष्कर्म का हाई प्रोफ़ाइल सनसनी खेज मामला सामने आया है। इसमें आरोपी कोई और नहीं बल्कि बीजेपी का पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा है। गौरतलब है कि बीजेपी नेता सतीश शर्मा पर पूर्व में एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसमें युवती की शिकायत पर कोलगंवा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2), 352, के तहत मामला कायम कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड DSP की राइफल की गोली से हुई थी बच्ची की मौत, FSL रिपोर्ट के बाद पिता-पुत्र बनेंगे आरोपी

मामला 24 अप्रैल 2025 का है। जिस पर पीड़िता ने कोलगंवा थाना में इस बात कि शिकायत की थी कि आरोपी सतीश शर्मा ने उसे घर चाय पीने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं महिला का आरोप था कि नौकरी लगवाने के नाम पर उसका देहिक शोषण किया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के हस्तक्षेप के बाद कोलगावां थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'लव जिहाद' के आरोप में बुरे फंसे, कांग्रेस पार्षद कादरी का पद जाएगा, BJP बैठक में प्रस्ताव पारित

तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कुछ महीने पहले सतीश शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था और पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें