फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी

Wed, 02 Apr 2025 03:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना/पन्ना

सार

पीड़ित पति लोकेश ने बताया कि पत्नी ने अपने भाई और मां को सतना बुलाया था। 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे उसे कई जगह चोटें आईं हैं। पीड़ित की शिकायत पर सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी, सास और साले पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लोको पायलट पति के साथ मारपीट करती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले में घरेलू हिंसा से पीड़ित पति की दास्तान सीसीटीवी वीडियो से उजागर हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पत्नी अपने पति के साथ जमकर मारपीट करती हुई नजर आ रही है। पति हाथ-पैर जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है। यह वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम 20 मार्च की दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें सतना रेल विभाग में लोको पायलट के पद पर पदस्थ लोकेश माझी को उसकी पत्नी हर्षिता रैकवार, अपनी मां और भाई के साथ मिलकर प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मारती-पीटती है। झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है, और मारपीट करने के बाद आत्महत्या की धमकी भी देती है।

ये भी पढ़ें: भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, दिन-रात का तापमान गिरा, कल कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता पति। - फोटो : अमर उजाला
लोको पायलट है पीड़ित पति
मेरठ में पत्नी मुस्कान द्वारा पति सौरभ को टुकड़े-टुकड़े कर मारने की घटना के बाद डरा-सहमा पत्नी पीड़ित लोकेश ने CCTV वीडियो के आधार पर सतना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पीड़ित पति ने सतना और पन्ना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मदद का भरोसा दिया है। आवेदन के माध्यम से पीड़ित लोकेश कुमार माझी ने बताया कि वह मोहल्ला रामबाग चीरघर जिला पन्ना का रहने वाला है। रेलवे में लोको पायलट होने के चलते वह वर्तमान में सतना में पदस्थ है। वह, जिले के धवारी चौराहा वन स्टॉप सेंटर के पास थाना सिटी कोतवाली के पास रहता है। 

साल 2003 में की थी शादी
लोकेश ने बताया कि उसका विवाह जून 2023 में हर्षिता रैकवार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी, सास और साला रुपयों और सोने-चांदी की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित ने कहा कि पत्नी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, उसके पिता पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। ऐसे में उसने शादी के समय कोई भी दहेज नहीं लिया था। शादी के बाद से ही पत्नी हर्षिता ने उसे माता-पिता से मिलने नहीं दिया। वह घर में किसी को आने नहीं देती, न ही उसे दोस्तों से मिलने देती है। वह घर के कामों में कोई सहयोग नहीं करती है। साथ ही गाली-गलौज और मारपीट करती है। इसी कारण उसने अपने घर में CCTV कैमरा लगाया, जिससे उसके पास पत्नी की क्रूरता के वीडियो सबूत के रूप में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेत्री डॉ. मनु और उसके पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, दुष्कर्म पीड़िता का कराया था गर्भपात
विज्ञापन

आरोपी पत्नी हर्षिता और पीड़ित पति लोकेश - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने मां और भाई को सतना बुलाया, मारपीट की 
पीड़ित पति लोकेश ने बताया कि पत्नी ने अपने भाई और मां को सतना बुलाया था। 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे उसे कई जगह चोटें आईं हैं। इसी रिपोर्ट उसने सतना थाना सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई गई थी। जैसे ही पत्नी और उसके घरवालों को रिपोर्ट की जानकारी मिली, पत्नी आत्महत्या करने और बेटी को मारने की धमकी देने लगी। साथ ही, उसने मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी पहले भी मच्छर मारने की दवा पी चुकी है, जिससे वह बहुत भयभीत और परेशान है। उसने सतना के कोतवाली थाने के अलावा पन्ना जिले के थाना अजयगढ़ में भी शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में वक्फ बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज, महिलाओं ने भी पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

पत्नी, सास और साले पर केस दर्ज
मामले में सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने 21 मार्च को आरोपी पत्नी, सास और साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सिटी कोतवाली पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें