फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में पुलिस पर हमला, थाने के बैरक में घुसकर बदमाश ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली, मचा हड़कंप

Tue, 29 Apr 2025 10:15 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के जैतवारा थाना में एक बदमाश ने बैरक में घुसकर हेड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर है। आरोपी अच्छू शर्मा की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
सतना में बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं हालात ये है कि अब वो कहीं भी और कहीं भी संगीन वारदात अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बेपटरी हुई कानून-व्यवस्था के चलते बीते महीने मऊगंज में पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था। अब ताजा मामला सतना के जैतवारा थाना से सामने आया है, जहां एक बदमाश ने थाने में बैरक के अंदर घुसकर हेड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैतवारा थाना के मुंशी प्रिंस गर्ग ड्यूटी के बाद खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक नकाबपोश बैरक में घुस गया, इससे पहले कि मुंशी कुछ समझ पाते बदमाश ने कट्टे से गोली चला दी। गोली पुलिसकर्मी के कंधे में लगी है, गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए पर कैब चालक ने किया प्राणघातक हमला, ज्यादा सामान रखने को लेकर विवाद
विज्ञापन


घायल हेड कॉन्स्टेबल को आनन फानन में उनके साथियों द्वारा इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद आरोपी के तलाश में पुलिस
सतना जैतवारा थाना क्षेत्र के मेहुती गांव निवासी अच्छू उर्फ आदर्श शर्मा पर वारदात अंजाम देने का आरोप है। उधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है की जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हालांकि, पुलिस के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बच्चों के खेल से शुरू हुए विवाद में पहले घर में घुसकर जमकर हुई मारपीट, फिर अस्पताल में भी चले स्टूल

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरक्षक को थाने में घुसकर गोली मारने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। किसी योग्य व्यक्ति को पूर्णकालिक गृहमंत्री बनाया जाए। पटवारी ने वीडियो जारी कर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें