फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: बांध में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, नहाने के लिए उतरे थे पानी में

Sat, 26 Apr 2025 10:49 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
डूबने से मौत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चित्रकूट के धारकुंडी थाना क्षेत्र के अमुआ बांध में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे इलाके में तीन बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तीनों बच्चों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, चित्रकूट के धारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को तीनों बच्चे नहाने के लिए खेलते-खेलते अमुआ बांध के पास पहुंचे थे। जहां नहाने के दौरान बांध अधिक गहरा होने की वजह से तीनों पानी में डूब गए। हादसे के चलते तीनों मासूमों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अभिजीत पिता अजीत कोल, अभी पिता कल्लू कोल और कृष्णा पिता नंदू कोल के रूप में हुई है। इनकी उम्र 5-6 साल के बीच थी। तीनों मासूम बच्चे पास की ही गांव कंदैला के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से रिश्ते खत्म करने की मांग, उलमा बोर्ड ने पहलगाम हमले के खिलाफ फतवा जारी किया
विज्ञापन


लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को निकाला बाहर
स्थानीय ग्रामीणों ने जब बच्चों को डूबते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी है। धारकुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को बाहर निकाला है। यहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने भी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें-  MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है और हर कोई इस हादसे से व्यथित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों को प्रशासन ने दी सहायता राशि
रेडक्रॉस से तहसीलदार ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। साथ ही आरबीसी 6,4 के तहत भुगतान होने वाली सहायता राशि का जल्द ही भुगतान करवाये जाने का आश्वाशन दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें