फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: सतना से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने भरा नामांकन, तीन अप्रैल को CM की मौजूदगी में निकलेगी रैली

Sat, 30 Mar 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने नामांकन भर दिया है। आगामी तीन अप्रैल को सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
गणेश सिंह ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने शनिवार को अपने नाम निर्देशन पत्र का एक सेट दाखिल कर दिया। वे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास मिश्रा एवं जिला महामंत्री रमाकांत गौतम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के समक्ष उन्होंने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। हालांकि, अभी वे तीन अप्रैल को भी लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उस दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सतना पहुंचकर जनसभा और नामांकन रैली में शामिल होंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह का नामांकन दाखिल कराने तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना आएंगे। वे यहां बीटीआई मैदान में आयोजित जनसभा में भी शामिल होंगे। दावा किया जा रहा है कि सतना संसदीय क्षेत्र के 7 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 60 हजार लोग बीटीआई मैदान की जनसभा में शामिल होंगे और नामांकन रैली का हिस्सा बनेंगे।

गौरतलब है कि सतना संसदीय सीट से भाजपा ने अपने चार बार के सांसद गणेश सिंह पर ही भरोसा जताते हुए पांचवीं बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर ही लोकसभा चुनाव में ही दांव खेला है। बसपा से इस बार मैहर से चार बार विधायक रह चुके नारायण त्रिपाठी मैदान में हैं। गणेश सिंह एवं सिद्धार्थ कुशवाहा का चुनावी मैदान में आमना- सामना इसके पहले नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव में भी हो चुका है। तब भाजपा के बागी रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा बसपा से सतना विधानसभा सीट से प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें