फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: कुएं पर नहाने गए तीन लोगों के शव घर पहुंचे, बच्चों को मृत देख बेहोश हुए परिजन

Sat, 30 Mar 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

कुएं पर नहाने गए तीन बच्चों के शव घर पहुंचे। बच्चों को मृत देख  परिजन बेहोश हो गए। मामला सतना के उचेहरा थाना का है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में शनिवार को नहाने गए तीन लोगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक नहाने के लिए कुएं में कूदे थे। लेकिन इनकी डूबने से जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ये पूरा मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामपुरवा गांव के रहने वाले सुभाष पटेल, राज पटेल और सुमित पटेल जिनकी उम्र 10 से लेकर 16 साल की थी। अपने घर से तीनों लगभग आधा किलोमीटर दूरी स्थित राजकुमार तिवारी के कुएं में नहाने के लिए गए थे। जहां तीनों ने कुएं में छलांग लगाई और उसके बाद तीनों के शव ही बाहर आ पाए। इस घटना के बाद से रामपुरवा गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जाता है कि तीनों किशोर अपने अपने घरों से सुबह नौ बजे निकले थे। दोपहर होने के बाद जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाशी में परिजन इधर-उधर भटक रहे थे। इसी दौरान पूरनलाल पटेल नामक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि एक कुएं के बाहर साइकिल खड़ी है। इसी सूचना के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां तीनों कुएं में मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के पास ही दो साइकिल और तीनों बच्चों के कपड़े बरामद हुए हैं। ऐसे में उनके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है, इस बात की संभावना कम है। फिलहाल, पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के पश्चात मर्ग कायम किया गया है। साथ ही विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें