फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में कल निकलेगी सनातन यात्रा, सनातनियों को देवकी नंदन ने दी गाय पालने की नसीहत

Thu, 16 Feb 2023 05:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में 17 फरवरी को सनातन जागरण के लिए रैली निकाली जाएगी। रैली का आह्वान आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने किया है। जिसका उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराना है।
विज्ञापन
देवकी नंदन के आह्वान पर कल निकलेगी सनातन यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिन्दवाड़ा में सनातन जागरण के लिए शुक्रवार 17 फरवरी को शाम 5:00 बजे आचार्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में शिव महापुराण कथा स्थल दशहरा मैदान से छिन्दवाड़ा में सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह यात्रा शाम पांच बजे दशहरा मैदान से शुरू होकर अनगढ़ हनुमान मंदिर, फव्वारा चौक, गोलगंज, मेन रोड, छोटा बाजार बड़ी माता मंदिर, राम मंदिर, मेन  रोड, पुराना छापा खाना, बुधवारी बाजार, मोहबे मार्केट, मुख्य डाक घर, अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए वापस दशहरा मैदान पहुंचेगी। यात्रा में हजारों सनातनी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन जागरण का कदम भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए उठाया है। उन्होंने कहा कि देश की  आजादी के बाद सनातनियों का देश में ही दमन किया गया है।  हम सनातनी को जगाने के लिए छिंदवाड़ा से 17 फरवरी से सनातन यात्रा निकालेंगे जो 2024 तक चलेगी। 



कुत्ता नहीं गाय पालो तो मिलेगा पुण्य 
आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने दशहरा मैदान में शिव महापुराण कथा महोत्सव के छठवें दिन कथा में कहा कि सनातनियों को घर में कुत्ता नहीं गाय पालना चाहिए, उन्होंने सबक देते हुए कहा कि जिन घरों में कुत्ता पाला जाता है। भगवान उस घर की पूजा हवन यज्ञ स्वीकार नहीं करते हैं, सनातन में पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाती है। लेकिन कुत्ता घर के बाहर ही रहता है। उन्होंने कहा कि देवालयों में कहीं भी कुत्ते नहीं पाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म केवल धर्म से चलेगा मनमर्जी से नहीं। गाय की सेवा हर किसी को करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें