फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: पत्नी मायके से नहीं आ रही थी वापस, परेशान होकर जहर खाकर थाने पहुंचा पति; जानें हैरान कर देने वाला मामला

Mon, 09 Dec 2024 08:35 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: सागर में युवक की पत्नी को ससुराल वाले उसके साथ नहीं भेज रहे थे। वह 4 महीने से मायके में रह रही थी। बस फिर क्या था, परेशान पति जहर खाकर थाने पहुंच गया। आइये जानते हैं ये अनोखा मामला क्या है। 
विज्ञापन
जहर खाकर थाने पहुंचा पति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में खुरई के शहरी थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक जहर खाकर थाने पहुंच गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते अपनी 3 माह की बच्ची को लेकर चला गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की दोहपर शहरी थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शहरी थाने में जहर खाकर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल युवक की पत्नी को ससुराल वाले उसके साथ नहीं भेज रहे थे। वह 4 माह से मायके में रह रही थी। अपनी बच्ची को देखने और मिलने के लिये परेशान था। युवक जब वह ससुराल पहुंचा तो उसके साथ मारपीट कर रात 3 बजे तक सड़क पर खड़ा रखा।

ऐसा आरोप युवक ने लगाया। उसे मौका मिला तो वह अपनी 3 माह की बच्ची को 3 दिन पहले अपने साथ ले गया। ससुराल पक्ष ने थाने में शिकायत की तो युवक बच्ची को ले आया, लेकिन उसने जहर भी खा लिया, जिससे हड़कंप मच गया। युवक ने बताया कि उसकी सास उसकी पत्नी को भड़काकर उसके साथ नहीं भेज रही है। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। ससुराल पक्ष पर पत्नि की दूसरी शादी करने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें