फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: अब शहर के बीच नहीं दिखेंगी यात्री बसें, पुराने बस स्टैंडों से नहीं होगा संचालन; कलेक्टर ने दिया आदेश

Sun, 12 May 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: शहर के बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से सर्वसुविधा युक्त दो नए बस स्टैंड तैयार किए गए हैं, जिसमें मुख्य बस स्टैंड को विस्थापित किया जा रहा है, जिससे शहर का यातायात सुलभ एवं सुगम होगा और शहर वासियों को यातायात के साथ शुद्ध वातावरण भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
सागर में 13 मई से शुरू होंगे दो नए बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में नगरवासियों को ट्रैफिक के दबाव से मुक्ति हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दिनांक 19 फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी। जिसमें लिये गये निर्णय अनुसार एवं परिवहन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस अड्डा कमांक-1 एवं भोपाल रोड पर स्थित नवनिर्मित बस अड्डा क्रमांक-2 का संचालन प्रारंभ किया जाना है, जिसको लेकर कलेक्टर एवं दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


कलेक्टर के आदेश अनुसार 13 मई से शहर में विशेष वाहन जैसे सिटी बस, स्कूल बस, एम्बुलेंस, शासकीय वाहन एवं नगर दण्डाधिकारी सागर से अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर समस्त यात्री बसों का संचालन डॉ. हरीसिंह गौर मुख्य बस अड्डा एवं प्राइवेट बस अड्डा से समाप्त करते हुये नवनिर्मित बस अड्डा कमांक 1 एवं 2 से किया जाएगा। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 की कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा
वहीं प्रशासन के इस आदेश के खिलाफ अब जिला बस ऑपरेटर्स लामबंद हो गए हैं। बस संचालकों ने कहा है कि नए बस स्टैंड पर अभी सुविधाओं की कमी है तथा शहर से दूरी भी अधिक है और जो रूट तय किए गए हैं, वह अव्यवहारिक है। जब तक वहां की कमियां दूर नहीं की जाती हैं तब तक बस संचालन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें