फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में खड़े ट्रक ने ली दो की जान, पीछे से आकर टकराईं तेज रफ्तार दो कारें, दो घायलों की हालत खराब

Thu, 24 Apr 2025 07:40 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ,सागर

सार

सागर-दमोह मार्ग पर आबचंद मोड़ के पास खड़े ट्रक से दो कारें टकरा गईं। हादसे में भोपाल लौट रहे खेबर अली और समीर अली की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। ट्रक बिना चेतावनी के खड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। लापरवाही और तेज रफ्तार इन हादसों के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को सागर-दमोह मार्ग पर सामने आया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आम खाने को लेकर हुआ विवाद, पुत्र ने सर पर लाठी मारकर कर दी पिता की हत्या

यह हादसा गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आबचंद मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक (क्रमांक एमपी 21 जेडई 0771) सड़क किनारे खड़ा हुआ था, जिसकी पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक और कार भी ट्रक से जा भिड़ी। पहली कार में सवार चार लोग प्रयागराज से भोपाल लौट रहे थे। इस कार में सवार खेबर अली (35) पुत्र गुलाम अली और समीर अली (20) पुत्र सलीम अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुबेर अली और तकबीर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे उतर गई, लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि ट्रक चालक की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में है, क्योंकि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और संकेतक या चेतावनी के कोई संकेत नहीं थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक गलत तरीके से खड़ा किया गया था। 
देखें हादसे की तस्वीरें

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें