फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Incident: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी ट्रेन, यात्री चलती ट्रेन से कूदे

Sat, 08 Jun 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश में शुक्रवार रात को भोपाल से जोधपुर जाने वाली ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। सागर जिले में बीना के पास ट्रेन की कपलिंग अचानक से टूट गई, जिसकी वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो बीना रेलवे स्टेशन से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। उसका इंजन चलती ट्रेन से ट्रेन में लगे स्पेयर कोच लेकर करीब 100 मीटर आगे निकल गया और बाकी ट्रेन के कोच खड़े रह गए। यात्री इंजन के वापस आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बों की कपलिंग बीना से मुंगावली के बीच खुल गई। इस बीच ट्रेन के इंजन से जुड़े सात डिब्बे आगे निकल गए। बाकी गाड़ी का सारा रैक पीछे छूट गया। सीबीसी (सेंट्रल बफर कपलिंग) और स्क्रू कपलिंग के लिए योग पिन आती है। इसी से वह जुड़ती है। एलएचबी के नए कोच आगे लगे थे, जिनकी योग पिन हटने के कारण अलग हो गई थी।

महादेव खेड़ी स्टेशन पर बाकी रैक देख गाड़ी वापस लौटी और इसके बाद पीछे छोटे प्रॉपर रैक को गार्ड और ऑपरेटिंग स्टॉफ के जरिए जोड़ा गया, जिसके चलते करीब 45 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस अपने समय पर बीना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। बीना से रवाना होने के बाद बीना रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर महादेव खेड़ी स्टेशन के पास अचानक ट्रेन में लगे स्पेयर कोच लेकर इंजन करीब 100 मीटर आगे चला गया और बाकी ट्रेन पीछे खड़ी रह गई।
विज्ञापन


अचानक हुई घटना को देख ट्रेन में मौजूद यात्री परेशान हो गए, जिसके बाद इंजन स्पेयर कोच के साथ वापस आया। बाकी बोगियां को जोड़ने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, जिसमें करीब 45 मिनट का वक्त लग गया। हालांकि, इंजन स्पेयर कोच लेकर ट्रेन से कैसे निकल गया, यह जांच का विषय है। रेल अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल, इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें