फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: गरीबों की 100 एकड़ जमीन से हटाया दबंगों का कब्जा, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Tue, 17 Jun 2025 11:13 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

एसडीएम मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर कब्जा हटाया और मौके पर ही ट्रैक्टर से बखरनी कराकर जमीन आदिवासियों को सौंप दी। यह जमीन पूर्व में सरकार द्वारा आदिवासियों को पट्टे के रूप में दी गई थी।
विज्ञापन
कार्रवाई करती प्रशासनिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मालथौन तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रसूखदार के कब्जे से आदिवासियों की 100 एकड़ जमीन की वापस करवाई है। मालथौन में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिवासी किसानों को उनकी लगभग 100 एकड़ जमीन का कब्जा पुनः दिलाया। लंबे समय से इस भूमि पर स्थानीय निवासी रानू सिंघई पिता गोकुल चंद्र जैन का अवैध कब्जा बना हुआ था। आरोप है कि सिंघई ने इस भूमि पर गैरकानूनी ढंग से अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में SDM मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। SDM के अनुसार इस भूमि के संबंध में आदिवासी किसानों द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिसके बाद रविवार को नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी, थाना प्रभारी अशोक यादव, पटवारी और अन्य राजस्व अमले की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान किसानों को मौके पर ही ट्रैक्टर से जमीन की बखरनी कराकर जमीन सौंप दी गई। यह जमीन मालथौन से सटी पड़ाये क्षेत्र की थी, जहां सरकार द्वारा पूर्व में आदिवासियों को पट्टे जारी किए गए थे। इन्हीं पट्टों की भूमि पर रानू सिंघई ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से कई आदिवासी महिलाओं और पुरुषों को उनकी पुश्तैनी जमीन वापस मिल गई। साथ ही रानू सिंघई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। एसडीएम चौरसिया ने कहा कि प्रशासन आदिवासियों के हक की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अवैध कब्जाधारी को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें