फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: चार साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 09:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस ने आरोपी की तलाश में संदेहियों के डीएनए सैंपल लिए थे। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के जैसीनगर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो हफ्ते में पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई है। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस अनुसार चांदौनी गांव में रहने वाले पीड़ित पिता ने थाना जैसीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि 8 अप्रैल की रात उसकी 4 साल की बच्ची घर में सो रही थी, इस दौरान कोई व्यक्ति उसे अगवा कर ले गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। दूसरे दिन बच्ची का शव परिचित के खेत में बनी टपरिया के पास मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई थी।

सागर एसपी ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में 28 साल के नीलेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मासूम के घर से कुछ दूरी पर रहता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी वैज्ञानिक सुबूत मिलने के बाद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नीलेश आदतन शराबी है। वह कुछ दिन पहले ही गुजरात के सूरत से मजदूरी कर लौटा है।
विज्ञापन


घटना वाली रात वह नशे में धुत्त था। वह कामांध होकर गांव में किसी बच्ची, महिला से रेप करने की मंशा से निकल पड़ा। इसी दौरान उसे यह बच्ची अपने मां-बाप के साथ आंगन में सोते मिली। नीलेश ने चुपके से इस बच्ची को उठाया और दूर अपने खेत पर ले गया। जहां उसने उसका मुंह दबाकर रेप किया। इस दौरान उसकी सांस रुक गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद वह उसके शव को घर में ही छिपाए रहा और परिजनों के साथ उसे खोजने का प्रयास करता रहा। मौका पाकर आरोपी ने उसका शव खेत में फेंक दिया। 

डीएनए रिपोर्ट से आया पकड़ में
आरोपी की तलाश में पुलिस ने संदेहियों के डीएनए सैंपल लिए गए। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नीलेश पिता कलू उर्फ कल्याण प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना  अपराध स्वीकार कर लिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें