सागर में बीचबचाव करने गए युवक की हत्या कर दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
सागर जिले के रहली के पंडलपुर में गुरुवार रात दो पक्षों में हुए विवाद में बीच बचाव करने गए युवक की गुप्तांग में चोट लगने से मौत हो गई।
जानकारी अनुसार शाहरुख खान (26) दो पक्षों में हुई लड़ाई को शांत कराने गया था तभी एक पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुप्तांग में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया। शाहरुख को बेहोश देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे सागर रैफर कर दिया। बीएमसी सागर में डॉक्टरों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। सागर में शुक्रवार को सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। इसके बाद शव को रहली लाया गया। इस मामले में रहली पुलिस ने गुरुवार की रात तीन लोगों पर नामजद व अन्य पर धारा 323,294,302,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुस्साये परिजनों ने शुक्रवार 11 बजे से चांदपुर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद एडिशनल एसपी ने मोर्चा संभाला एवं अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। कुल 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी 6 लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम जारी है।