फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, ब्लास्ट से 200 मीटर दूर गिरा घर का सामान, एक घायल

Tue, 23 Apr 2024 03:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई, कुछ देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे घर में रखा सामान 200 मीटर दूर तक जाकर गिरा। हादसे में घर की छत भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद फटा पड़ा सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के जैसीनगर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बड़े मुहाल में रहने वाले बब्बू अहिरवार के घर में सिलेंडर फटने से घर के परखच्चे उड़ गए। उसका भाई नरेंद्र अहिरवार हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जैसीनगर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बब्बू अहिरवार ने बताया कि सुबह मेरी 11 साल की बेटी खुशी ने चाय बनाने के लिए गैस सिलेंडर चालू किया। इस दौरान अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते देख घर के सभी सदस्य बाहर आ गए। देखते ही देखते सिलेंडर में फट गया जिससे घर में रखी टीवी, पंखा और अन्य सामान 200 मीटर दूर तक जाकर गिरा। घर की छत भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मेरा भाई नरेंद्र घायल हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें