फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: चोरी की अजीबोगरीब शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, पड़ोसियों पर लगाया आरोप, पुलिस हैरान

Sun, 30 Jun 2024 06:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

महिला को शक है कि उसके पड़ोसियों ने टंकी से पानी चोरी कर लिया है। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक आपने धन दौलत, वाहन या अन्य तरह की चोरी के कई मामले देखें सुने होंगे, लेकिन सागर जिले के खुरई से एक अजीबोगरीब चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको सुनकर पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। 

विज्ञापन


दरअसल खुरई के आवास कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 36 ए के मकान नंबर-3 में रहने वाली मुन्नी बाई कोरी ने खुरई शहरी पुलिस थाने पहुंचकर पानी चोरी की शिकायत की। महिला के घर की टंकी का पानी ही चोरी हो गया। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मनिहारी की दुकान लगाती है। इस समय पानी की भारी किल्लत चल रही है। दो दिन पहले ही उसने पानी खरीद कर अपनी 500 लीटर की टंकी में भरवाया था। रोजाना की तरह वह फिर से अपनी दुकान लगाने के लिए बाजार पहुंच गई। आज शनिवार को महिला ने जब टंकी देखी तो वह खाली थी। महिला को शक है कि उसके पड़ोसियों ने टंकी से पानी चोरी कर लिया है। टंकी से पानी चोरी कर उसके पड़ोसी महिला को परेशान करना चाहते हैं। इसलिए चोरी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


खुरई शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि एक महिला पानी चोरी की शिकायत लेकर आई हुई थी। महिला ने बताया था कि उसने सौ रुपये में पानी की टंकी को भरवाया था। महिला की पीड़ा को सुनकर टैंकर को भिजवाकर पानी भरवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें