फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सोते समय महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने झाडफूंक में बिताया समय, अस्पताल में मौत

Sun, 30 Jun 2024 04:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

परिजनों ने बताया कि जैसे ही जानकारी लगी कि सियाबाई को सांप ने डस लिया है तो सबसे पहले झाडफूंक कराने ले गए। इस दौरान उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की बीना तहसील के ग्राम हड़कल जैन में एक महिला को घर में सोते समय सांप ने डस लिया। परिजन झाडफूंक में लगे रहे। इसमें समय खराब हो गया, इलाज के दौरान अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सियाबाई पति मुल्लू सेन (60) निवासी हड़कल जैन को सोते समय सांप ने डस लिया था। घटना के बाद परिजन महिला को लेकर बीना सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतिका के परिजनों ने बताया कि जैसे ही जानकारी लगी कि सियाबाई को सांप ने डस लिया है तो सबसे पहले झाडफूंक कराने के लिए उन्हें गढ़ौली गांव ले गए थे। इस दौरान उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर मार्ग कायम किया। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें