फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: घनघोर बारिश में ताला तोड़ दुकान में घुसे चोर, गुटखा खाकर नकदी और छाता लेकर फरार हो गए

Sat, 27 Jul 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के जैसीनगर में स्थित एक किराने की दुकान में चोरी हुई है। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान सहित पैस लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दुकान में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जैसीनगर के भदभदा तिराहा स्थित एक किराने की दुकान पर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि चोरों ने जब दुकान में चोरी की उस समय बारिश का दौर जारी था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आनंद जैन की भदभदा तिराहे पर किराना की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर गए थे। सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान के गेट खुले हैं तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे थे। सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है।

वहीं, आनंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी किराने की दुकान के शटर के बाजू से एक लोहे का गेट है। वहां के ताले टूटे हैं, यहीं से चोर अंदर दाखिल हुए। फिर उसके अंदर से दुकान में जाने के लिए एक दरवाजा है, उसके ताले टूटे मिले। यहीं से चोर अंदर दुकान में गया। राजश्री के पैकेट, रिफाइंड तेल की पैकेट, कत्था और पेटी में रखे लगभग 40,000 नगद ले गया। दुकान का बाकी सामान यथावत जमा रहा, उसको चोरों ने हाथ भी नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि लगभग 45,000 रुपये की चोरी हुई है। इसके साथ ही एक छाता भी रखा था, वह भी चोर ले गए। वहीं, जैसीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें