फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मामा बोला- इससे मैं शादी कर लूं, युवती की तरफ देखकर भांजे ने कहा- अब यह मेरी मामी बनेगी; फिर हो गया खेल

Sat, 11 Jan 2025 03:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम रेवतला से एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की को उसके परिजनों से बात कर विदिशा लेकर जा रहा था। युवक के साथ उसका जीजा और मामा भी थे। लेकिन, ट्रेन में उनकी बातें सुनकर युवती को शक हो गया। जिसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बीना जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने अहमदाबाद जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस से एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा है। यह कार्रवाई लड़की की सूचना पर की गई। दरअसल, मामा की शादी के लिए दलाल के माध्यम से भांजे को लड़की दिखाई गई थी। इसे लेकर लड़की के परिजनों को पांच हजार रुपए भी दिए गए। जिसके बाद परिजनों ने रुपए लेकर लड़की को इन लोगों के साथ भेज दिया। लेकिन, बीच रास्ते में लड़की को यह बात पता चली तो उसने चुपके से पुलिस को फोन कर दिया।

विज्ञापन


जीआरपी थाने के अनुसार, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम रेवतला से एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की को उसके परिजनों से बात कर विदिशा लेकर जा रहा था। युवक के साथ उसका जीजा और मामा भी थे। चारों अंत्योदय एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। बातचीत के दौरान मामा ने भांजे से कहा, 'इससे मैं शादी कर लूं। मामा की बात को भांजा टाल नहीं सका और लड़की की तरफ देखकर बोला, ठीक है, यह अब हमारी मामी बनेगी'। इतना सुनते ही ट्रेन में सफर कर रही लड़की घबरा गई और किसी तरह वहां से उठकर डायल-100 पर सूचना दे दी। वहां से संदेश बीना जीआरपी कंट्रोल रूम को भेजा गया। इसके बाद अमला सक्रिय हो गया। जैसे ही ट्रेन बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, सिटी पुलिस और जीआरपी ने मिलकर कोच को घेर लिया।

पुलिस जब लड़की तक पहुंच पाती, उससे पहले ही एक आरोपी कोच से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़कर जीआरपी थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी विदिशा के रहने वाले हैं। वे किसी परिचित के माध्यम से उमरिया के रेवतला गांव पहुंचे थे और शादी के लिए परिजनों से चर्चा कर युवती को साथ लेकर विदिशा जा रहे थे। इसी बीच रास्तें में पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया, जबकि एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


लड़की के साथ मौजूद युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की के भाई को रुपए दिए थे, जिसके बाद वे लड़की को साथ लेकर जा रहे थे। इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है और जांच जारी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें